मुरादाबाद: अमृत विचार की खबर का असर, बदबूदार नाले की सफाई शुरू
मुरादाबाद, अमृत विचार। अमृत विचार की खबर का संज्ञान लेते हुए नगर निगर निगम की टीम ने शनिवार को बदबूदार नाले की सफाई शुरू दी है। स्थानीय निवासियों ने अमृत विचार का धन्यवाद किया।
बता दें कि शहर के वार्ड नंबर-39 कानून गोयान में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। वजह यह थी कि इस इलाके का नाला गदंगी से चोक है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में दुर्गंध रहती है। बारिश में पूरे इलाके में जलभराव हो जाता है। शुक्रवार को भी नाला चोक होने से नाराज एक युवक ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। युवक कुर्सी डालकर नाले के अंदर बैठ गया और चाय की चुस्कियां लेने लगा। युवक ने कहा था कि अगर 24 घंटे में नगर निगम ने नाले की सफाई नहीं कराई तो वो नाले में बेड भी डालेगा और यहीं सोएगा। इस खबर को अमृत विचार द्वारा प्रकाशित किया गया था।
