मथुरा: जीएलए के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मथुरा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आयोजित होने वाले जीएलए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। सीएम करीब एक घंटा तक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 10:50 बजे यूपी सदन नई दिल्ली से चलकर हेलीपैड जीएलए विश्वविद्यालय आएंगे। इसके बाद 11 बजे जीएलए विवि में कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। यहां 11 से 12 बजे तक विवि दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद 12:10 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।

यह भी पढ़ें- मथुुरा: रोहिंग्या मुस्लिमों को सीमा पार लाने वाला बांग्लादेशी गिरफ्तार

संबंधित समाचार