पंजाब के फाजिल्का में बीएसएफ जवानों ने 2.256 किलोग्राम हेरोइन की बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब में फाजिल्का जिले के घुरमी गांव के पास एक खेत से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों को शनिवार रात आठ बजे के आसपास खेत में संदिग्ध वस्तु पड़ी दिखाई दी। अधिकारी के मुताबिक, जांच में जवानों को सफेद पॉलीथीन में रखे तीन पैकेट मिले, जिनमें 2.256 किलोग्राम हेरोइन मौजूद थी। 

ये भी पढे़ं- स्टार्टअप परिस्थितिकी तंत्र का केंद्र बना भारत: अनुराग ठाकुर

 

संबंधित समाचार