अमरोहा: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। जिस पत्नी के साथ सात फेरे लेकर जन्म-जन्म तक साथ देने का वायदा किया था। आज उसी पत्नी की पति ने शक में कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। एक बार भी उसके हाथ नहीं कांपे और हत्या करने के बाद खुद ही पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। घटनाक्रम सुनकर पुलिस …

अमरोहा। जिस पत्नी के साथ सात फेरे लेकर जन्म-जन्म तक साथ देने का वायदा किया था। आज उसी पत्नी की पति ने शक में कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। एक बार भी उसके हाथ नहीं कांपे और हत्या करने के बाद खुद ही पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। घटनाक्रम सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी को चौकी में बैठा लिया और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी सुनील पुत्र खचेडू नशे का आदी है। रविवार को वह अपनी पत्नी सुमन(24) को जंगल में लकड़ी काटने के बहाने से ले गया। कीकर के जंगल पत्नी को लेकर कुल्हाड़ी से काट डाला। लहूलुहान हालत में सुमन जमीन पर गिर पड़ी और दम तोड़ दिया।

हत्या करने के बाद सुनील खुद ही चौकी पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के होश उड़ गए और तुरंत थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बतातें है कि सुनील का विवाह करीब 5 साल पहले रजपुरा के गांव दीपपुर से बाबूराम की पुत्री सुमन से हुआ था।

सुमन के दो बच्चे हिमांशु 3 वर्ष एवं प्रिंस 4 वर्ष है। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के बाद से ही पति अपनी पत्नी पर शक करता आ रहा था, जबकि पत्नी काफी मेहनती और खेती किसानी का कार्य भी करती थी। ग्रामीणों के मुताबिक सुनील पर खेती की 12 बीघा के करीब जमीन है। घर भी अच्छा खासा बना हुआ है, लेकिन पत्नी को शक के आधार पर ही मार डाला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सीओ ने भी घटनास्थल का दौरा किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि सुनील चौकी आकर जानकारी दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

संबंधित समाचार