प्रयागराज: महानगर बस सेवा के बेड़े से हटाई गईं 40 अनफिट बसें   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में महानगर बस सेवा में लगीं 40 यात्री बसों को बंद कर दिया गया है। विभाग ने इन बसों को अनफिट करार दिया है जिसके चलते सोमवार से यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिन बसों के संचालन पर आज से रोक लगाई गई है वह गंगापार और यमुनापार की रूटों पर चलती थीं। इन बसों का संचालन महानगर बस सेवा-2009 के तहत किया गया था। आरटीओ की ओर से इन बसों को अनफिट कर दिया गया है।

यह बसें ग्रामीण क्षेत्रों में 27 रूटों पर संचालित हो रही थीं। फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिलने की वजह से परिवहन विभाग ने बसों को अभी संचालित न करने का निर्णय लिया है। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बसों के अलावा अन्य बसों को उन रूटों पर चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को असुविधा न होने पाए। 

ये भी पढ़ें -अब यूपी में लगा Adani Group को बड़ा झटका, रद्द हुआ Smart Prepaid मीटर का टेंडर

संबंधित समाचार