बाराबंकी: अधिवक्ता बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य को करें गिरफ्तार, आज नहीं करेंगे काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसडीएम को ज्ञापन देकर विधिक कार्रवाई की मांग

रामसनेहीघाट/ बाराबंकी, अमृत विचार। सोमवार को तहसील रामसनेहीघाट मे बार एसोसिएशन द्वारा संघ भवन मे अधिवक्ताओं की  एक सभा की गई। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर अनुचित  टिप्पणी किए जाने को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अपने विवादित बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस आशय का एक ज्ञापन अधुवक्ताओं ने एसडीएम राम आसरे वर्मा को सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना है कि विधिक कार्यवाही न होने के कारण समस्त अधिवक्ता सोमवार को कोई भी कार्य नहीं करेंगे।

अधिवक्ताओं ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरितमानस सनातन हिंदू धर्म का आस्था का प्रतीक है और प्रत्येक सनातनी की प्राणवायु है। उनके द्वारा रामचरितमानस में रचित चौपाइयों की गलत व्याख्या कर देश में सनातन धर्म को विकृत करने की कोशिश की गई है। उनकी जल्दी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें -धर्माचार्यों पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- क्या अब वो RSS प्रमुख पर भी ऐसे ही अपशब्दों का प्रयोग करेंगे

संबंधित समाचार