आगरा पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, Metro Tunnel के निर्माण का किया पूजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पर्यटन और उद्योग में निवेश के लिहाज से आगरा बेहद महत्वपूर्ण है

आगरा, अमृत विचार। अब से कुछ देर पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने गंगा और यमुना नाम से मेट्रो रेल के निर्माण की दो टनल का पूजन कर शुभारम्भ किया। सीएम योगी ने कहा कि पर्यटन और उद्योग में निवेश के लिहाज से आगरा बेहद महत्वपूर्ण है। यहां आगामी जी-20 समिट की बैठक भी आजोजित होनी है, ऐसे में मेट्रो रेल का प्रोजेक्ट न केवल जिलेवासियों के लिए बल्कि आगरा आने वाले दुनिया भर के पर्यटकों के लिए भी सुगमता का परिचायक होगा। 

सीएम योगी ने कहा कि आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन 14 किलोमीटर लम्बे कॉरिडोर का निर्माण करेगा। जिसमें पहला चरण 6 किलोमीटर का होगा। इसमें 3 किलोमीटर का एलिवेटेड ट्रक और 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि परियोजना में कुल 27 स्टेशन तैयार किये जाएंगे। मीडिआ से मुखातिब सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जी-20 की अध्यक्षता कर इतिहास बना रहा है। ये हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने मेट्रो रेल निर्माण से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।    

ये भी पढ़ें -अब यूपी में लगा Adani Group को बड़ा झटका, रद्द हुआ Smart Prepaid मीटर का टेंडर

संबंधित समाचार