Kanpur में कांग्रेसियों ने LIC के बाहर किया प्रदर्शन, बोले- करोड़ों लोगों की बचत का हो रहा दुरुपयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कांग्रेसियों ने एलआईसी के बाहर किया प्रदर्शन।

कानपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एलआईसी के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अडाणी समूह को फायदा पहुंचने के लिए देश के करोड़ों लोगों की बचत का दुरुपयोग कर रही।

कानपुर, अमृत विचार। अडानी समूह में आम लोगों पैसों पर एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश के रहते न केवल देश के जनसामान्य के लिये चिंता का विषय है। वहीं एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को  करोड़ों रुपये का नुकसान एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों से अडानी समूह को दिये गये 80,000 करोड़ों बकाया की स्थिति को देश में व्याप्त संशय और भय का वातावरण पैदा हो गया है।

यह बात कांग्रेस द्वारा देश व्यापी आंदोलन का आवाहन पर सोमवार को हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हर कांग्रेस उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर कही। यहां से जुलूस की शक्ल में अडानी और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए एलआईसी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में इसका खुलासा होने से आम आदमी में पैसा डूबने के भय का माहौल है। यहां पर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन पढ़कर सुनाया। जिसे पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर के प्रतिनिधि सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली ने लेकर उसे भेजने का आश्वासन  दिया।

दर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, मदन मोहन शुक्ल, पवन गुप्ता, शंकर दत्त मिश्र, कमल जायसवाल, अतहर नईम, महेश मेघानी, इमरान कुरैशी, इम्तियाज रईस, श्याम देव सिंह, जावेद जमील उस्मानी, शानू बुन्देला, कैलाश पाल, आसिफ इकबाल, शमीम आजाद, तारिक, अफजाल अहमद चांद, रमेश विद्यार्थी, विनय जायसवाल, सुशील तिवारी, नूर आलम, जीशान अंसारी, संयज बाथम, विजय त्रिवेदी, राजलक्ष्मी सिंह, आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार