रायबरेली: टूटकर रोड पर गिरा रेलवे गेट का बूम, काशन से निकाली गई ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। रेलवे गेट का जर्जर बूम गेट बंद करते समय स्वतः टूटकर जमीन पर गिर गया। जिससे गेट का संचालन बंद हो गया है। उसके बाद ट्रेनों को काशन पर निकाला गया है ।

मामला कस्बे के कोतवाली रोड स्थित रेलवे गेट संख्या 47 सी का है। मंगलवार की सुबह इस गेट को रायबरेली कानपुर पैसेंजर के लिए बंद किया जा रहा था  रेलवे गेट का बूम काफी जर्जर था। गेट बंद करते समय बूम स्वतः टूटकर सड़क पर गिर गया। जिसके कारण रेलवे गेट का संचालन ठप हो गया। गेटमैन ने मामले की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। उसके बाद निकलने वाली सभी ट्रेनें त्रिवेणी एक्सप्रेस ,गंगा गोमती एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस ,लखनऊ प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस ,कानपुर प्रयागराज पैसेंजर और रायबरेली ऊंचाहार पैसेंजर आदि ट्रेनों को काशन पर निकाला गया है। रेलवे गेट का बूम जाने के बाद विभाग द्वारा भेजे गए तकनीकी विशेषज्ञ गेट की मरम्मत का काम शुरू कर दिए है। देर शाम तक गेट दुरुस्त हो जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -बजट पर चर्चा: एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करेगी सरकार

संबंधित समाचार