अमरोहा: निर्माता निर्देशक Nazim Hasan Rizvi का निधन, कल होगा दफिना
अमरोहा, अमृत विचार। 80-90 के दशक में मुंबई पहुंचकर बॉलीवुड में कदम जमाने वाले अमरोहा निवासी निर्माता निर्देशक नाजिम हसन रिजवी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। कमोबेश 12 से ज्यादा फिल्मे बनाने वाले 67 वर्षीय नाजिम हसन रिजवी करीब 10 दिन से बीमार चल रहे थे। अस्थमा अटैक होने पर परिजनों ने उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था।
मजबूर लड़की, आपातकाल, अंडरट्रायल, अंगारवादी, कसम से कसम से समेत उन्होंने फिल्मों को प्रोड्यूस किया। साल 2001 में अभिनेता सलमान खान के साथ प्रीति जिंटा व रानी मुखर्जी की कास्टिंग से बनी उनकी फिल्म चोरी-चोरी,चुपके-चुपके ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया।
सुपरहिट रही इस फिल्म ने रातोंरात बॉलीवुड में नाजिम हसन रिजवी को शोहरत की बुलंदी तक पहुंचा दिया। शहर के मोहल्ला चाहगौरी निवासी नाजिम हसन रिजवी का पार्थिव शरीर देर रात तक अमरोहा पहुंचेगा। बुधवार सुबह उन्हें टीपी नगर चौराहे स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया जाएगा। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : 'लोगों का पैसा डूबा तो मोदी सरकार जिम्मेदार'
