अमरोहा : सरकारी स्कूलों की किताबों को कबाड़ी की ससुराल से पकड़ा

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव स्थित घर में भारी संख्या में सरकारी स्कूलों की किताबें बरामद हुईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई।
   
छह से 14 साल तक के बच्चों के लिए चल रहे सर्व शिक्षा अभियान में धांधली का खेल उजागर हुआ है। कबाड़ में बेची गई 7000 किताबों को पकड़ लिया गया है। थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव कनेटा में मंगलवार की दोपहर फारुख के घर पर डीसीएम खड़ी करके सरकारी स्कूलों की किताबों को भरा जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर न्याय पंचायत संकुल प्रभारी सत्यपाल सिंह विद्यालय से जा रहे थे तो उन्होंने किताबों के विषय में मजदूरों से वार्ता की तो वह घबरा गए और वहां से भाग गए।

 सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि फारुख के दामाद सरफराज की शाहपुर में कबाड़ की दुकान है और उसने सरकारी स्कूल की किताबों को कबाड़ में खरीद कर ससुराल में रख दिया था। सरकारी स्कूल की भारी मात्रा में किताबों के पकड़े जाने पर हड़कंप मच गया।  किताब है कहां से आयी हैं। इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के लोगों ने सरकारी विद्यालय की किताबों को रद्दी में बेच दिया है। वहीं ट्रक चालक प्रेमपाल ने बताया कि वह इन किताबों को ट्रक में भरकर शाहपुर को ले जाना था।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: निर्माता निर्देशक Nazim Hasan Rizvi का निधन, कल होगा दफिना

संबंधित समाचार