Earthquake : सीरिया के घातक भूकंप से 57 हजार फिलिस्तीनी शरणार्थी प्रभावित, 27 लाख डॉलर की मदद का अनुरोध 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भूकंप के कारण उनमें से 90 फीसदी लोगों को सहायता की आवश्यकता है। तुर्की और सीरिया में सोमवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया

काहिरा। सीरिया में विनाशकारी भूकंप से लगभग 57,000 फिलिस्तीनी शरणार्थी प्रभावित हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र राहत एवं निर्माण एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने उनकी मदद के लिए 27 लाख डॉलर की मानवीय सहायता का अनुरोध किया है। यूएनआरडब्ल्यूए के विदेश संबंध एवं संचार विभाग की निदेशक तमारा अलरिफाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अलरिफाई ने वेबसाइट पर एक बयान में कहा, “यूएनआरडब्ल्यूए को सीरिया में भूकंप से प्रभावित 57,000 फिलिस्तीनी शरणार्थियों और दमिश्क के निकटवर्ती क्षेत्रों में सहायता के लिए तत्काल 27 लाख अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि करीब 4,38,000 फिलिस्तीनी शरणार्थी सीरिया के विभिन्न हिस्सों में 12 शिविरों में रहते हैं जहां दमिश्क के रास्ते नहीं पहुंचा जा सकता और लगभग 62,000 शरणार्थी उत्तरी सीरिया में चार शिविरों में और उसके आसपास रहते हैं।

भूकंप के कारण उनमें से 90 फीसदी लोगों को सहायता की आवश्यकता है। तुर्की और सीरिया में सोमवार को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद एक और तेज भूकंप आया, जिससे दोनों देशों के कुछ हिस्सों में हड़कंप मच गया, हजारों मकान गिर गये और 8,000 से अधिक लोग मारे गए। फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार भूकंप के कारण 62 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें : Turkey Syria Earthquake: तुर्की-सीरिया में भूकंप से अब तक 8000 की मौत, 20 हजार लोगों के मरने की आशंका

संबंधित समाचार