जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : राजेश कुमार दुबे बने अध्यक्ष, महासचिव पद पर ओमप्रकाश का कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेश कुमार दुबे अध्यक्ष ,ओमप्रकाश सिंह गौतम महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष में राजीव सिंह का कब्जा।

गहमागहमी व सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश दुबे ने पहले राउंड से बनाई गई बढ़त को आखिरी राउंड तक बरकरार रखते हुए उसे विजय में तब्दील कर द्वारिकेश यादव को 190 मतों से पराजित कर दिया।

वहीं महासचिव पद में ओमप्रकाश गौतम ने 76 मतों से रामप्रकाश शिवहरे को पराजित किया। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष में राजीव सिंह ने केशव यादव को 179 वोटों से पराजित किया। जिला अधिवक्ता संघ परिसर में इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष रामदयाल ने परिणाम घोषित किया।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : लाइन हाजिर कोतवाल पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार