चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा का रक्षा मंत्री ने किया अनावरण, मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जी-20 शिखर सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट से पहले आज राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के बाहर वीरवर लक्ष्मणजी की प्रतिमा का आज गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनावरण किया। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद कौशल किशोर और सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के बाहर वीरवर लक्ष्मणजी की प्रतिमा को सोमवार को स्थापित कर दी गई थी।  

cats 19

50 लाख की लागत में बनी प्रतिमा
लखनऊ के एयरपोर्ट पर स्थापित होने वाली ग्वाल राम के अंदर लक्ष्मण की प्रतिमा 12 फीट ऊंची और 1200 किलो वजन की है। नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने प्रतिमा बनाई है। करीब 50 लाख की लागत में तैयार की गई है। इस प्रतिमा को जी-20 रोड के जीरो पॉइंट पर स्थापित किया जा रहा है। लखनऊ की पौराणिक पहचान को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बदहाल तुलसी महिला चिकित्सालय को उपचार की जरूरत, चिकित्सकीय व्यवस्था ठप

संबंधित समाचार