बहराइच से लखनऊ पैदल यात्रा पर सपा कार्यकर्ता : मिशन 2027 के लिए महसी में हुआ स्वागत; अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मिशन 2027 को लेकर सपा कार्यकर्ता बहराइच से लखनऊ तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। महसी में कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

बहराइच, अमृत विचार। घाघरा के तटीय इलाकों से निकले युवाओं के एक पैदल जत्थे ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात और 2027 में सरकार बनाने की अग्रिम शुभकामनाओं के लिए लखनऊ की ओर कूच किया है। रविवार को महसी के पिपरिया-मांझा क्षेत्र से निकले डेढ़ दर्जन पदयात्री युवाओं का जत्था 'बोल रहा सारा परिवेश, जय अखिलेश जय देवेश' के नारों के साथ रवाना हुआ।

सपा नेता ने महसी बाजार में किया स्वागत 

सपा नेता देवेश चंद्र मिश्र 'मंजनू' ने महसी बाजार स्थित अपने आवास पर सभी पदयात्रियों का अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपते हुए उनकी हौसलाअफजाई की और हरी झंडी दिखाकर आगे के सफर के लिए रवाना किया।

जन्माष्टमी पर लखनऊ के सपा मुख्यालय पहुंचेगा 

पदयात्रियों का नेतृत्व कर रहे अजय यादव, अमन यादव और प्रवीण यादव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और अखिलेश यादव के चित्रों वाले विशेष परिधान में निकला यह जत्था विभिन्न गांवों से होते हुए 4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंचेगा। वहां युवा अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पण का भरोसा दिलाएंगे।

इस अवसर पर पदयात्री सौरभ, सचिन, अवनीश, योगेंद्र, अशोक, मिथुन, विवेक समेत कई युवा शामिल रहे। वहीं स्वागत समारोह के दौरान मंगरे यादव, कुलभूषण मिश्र, रत्नेश चंद्र मिश्र, शैलेश चंद्र मिश्र, मगन यादव व राज वर्मा सहित कई स्थानीय सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 
Bahraich News: अनियंत्रित कार ने स्कूटी को मारी टक्कर , स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत 

संबंधित समाचार