Amethi News : मंच पर दिखा SP सरवणन टी. का नया अंदाज, दक्षिण भारतीय गीत पर दी शानदार प्रस्तुति

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

RGIPT के समापन समारोह में SP की प्रस्तुति ने बांधा समां, तालियों से गूंज उठा ऑडिटोरियम

अमेठी, अमृत विचार। फुरसतगंज थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी में रविवार देर रात आयोजित 2026 के समापन समारोह में अमेठी के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. का अलग अंदाज देखने को मिला। वर्दी में कानून-व्यवस्था संभालने वाले एसपी समारोह के मंच पर पहुंचे तो उनकी प्रतिभा का एक नया रूप सामने आया।

एसपी सरवणन टी. ने मंच पर दक्षिण भारतीय गीत की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति शुरू होते ही ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौजूद लोगों ने एसपी की गायन प्रतिभा का जमकर उत्साह बढ़ाया। उनकी प्रस्तुति ने समारोह के माहौल को खुशनुमा बना दिया और लोग झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में एसपी की प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। मंच पर उन्होंने अपनी प्रतिभा और अंदाज से खूब तालियां बटोरीं। समारोह में मौजूद लोगों ने भी इस पल का जमकर आनंद लिया।

एसपी सरवणन टी. की प्रस्तुति का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से अलग मंच पर नजर आए एसपी का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : 
Sultanpur News: अखंडनगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद

 

संबंधित समाचार