अयोध्या: युवा भाजपा नेता का ह्रदय गति रुकने से निधन, छाया शोक
गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। गोसाईगंज कस्बे के युवा भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र शेखर जायसवाल का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। भारी संख्या में लोग दिवंगत के आवास पर जुटे हैं।
जायसवाल अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गए हैं। उनके पिता सुभाषचंद्र जायसवाल और माता तारा देवी जायसवाल नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। पत्नी विजय लक्ष्मी जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रहीं हैं। युवा भाजपा नेता के निधन पर सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी, अशोक वर्मा, सुकुमार यादव, श्रीनाथ, प्रदीप जायसवाल समेत अन्य ने गहरा शोक जताया है।
ये भी पढ़ें -UP : 3 IAS अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
