Kanpur News : 6 सेकेंड में छात्र को जड़े 13 थप्पड़, दबंगों ने पिटाई कर बनाई रील, देखें- Video
कानपुर में दबंगों ने छात्र को जमकर पीटा।
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में दबंगों ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
कानपुर, अमृत विचार। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर में दबंगों ने बीच सड़क छात्र की जमकर पिटाई कर दी। दबंगों ने बीच सड़क छात्र को 6 सेकेंड में 13 थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, दबंगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडियो पर तरह-तरह की चर्चा कर रहे।
#कानपुर : दबंग ने छात्र को बीच सड़क पिटाई कर रील बनाई। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र का मामला। @AmritVichar @Uppolice pic.twitter.com/mG5UkzhGsX
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 10, 2023
