मुरादाबाद: बंगले पर बुलाते हैं एएसपी साहब, करते हैं अश्लील बातें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। एक महिला सिपाही ने बिजनौर के एएसपी पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही का आरोप है कि एएसपी उसे बंगले पर बुलाते हैं। न जाने पर उल्टी-सीधी कार्रवाई करते रहते हैं। आरआई के फोन से कॉल कर अश्लील बातें करते हैं। सिपाही ने आईजी के यहां पेश होकर …

मुरादाबाद। एक महिला सिपाही ने बिजनौर के एएसपी पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही का आरोप है कि एएसपी उसे बंगले पर बुलाते हैं। न जाने पर उल्टी-सीधी कार्रवाई करते रहते हैं। आरआई के फोन से कॉल कर अश्लील बातें करते हैं।

सिपाही ने आईजी के यहां पेश होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। आईजी ने इस पर जांच का आदेश दिया है। यह महिला सिपाही बिजनौर के डीसीआरबी कार्यालय में तैनात है। सोमवार को आईजी कार्यालय पहुंची महिला सिपाही ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि बिजनौर में ही तैनात एएसपी उस पर बुरी नजर रखते है।

लगभग 8 महीने से वह उसका मानसिक और शरीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस लाइन में रहने के दौरान एएसपी आरआई के मोबाइल पर कॉल करके उससे बात करते हैं। फोन पर अश्लील बात करते हैं। इतना ही नहीं बार-बार फोन करके उसे अपने बंगले पर बुलाते हैं। महिला सिपाही बंगले पर जाने से इंकार करती है जो एएसपी द्वारा उसका मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। बात ज्यादा बढ़ने पर महिला सिपाही ने आईजी से शिकायत करने का मन बना लिया। महिला सिपाही ने शिकायत पत्र में आरोपी एएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला सिपाही के आरोप वाली बात गलत है। सुबह सिपाही मेरे कार्यालय आई थी। बिजनौर में महिला सिपाही के खिलाफ रपट लिखी हुई है। उसने इस बारे में शिकायत की है। मामले में जांच कराई जा रही है। – रमित शर्मा, आईजी

संबंधित समाचार