निवेश के नाम पर जनता को लूट रही योगी सरकार: आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और  उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार इंवेस्टर्स समिट के नाम पर उत्तर प्रदेश की जनता की गाढी कमाई को लूट रही है। संजय सिंह ने शुक्रवार को सवालिया लहजे में कहा कि सरकार को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले हुयी इंवेस्टर्स समिट का ब्योरा जनता के सामने रखना चाहिये कि पिछले संस्करणों में कितने एमओयू साइन हुए, कितने का निवेश आया और उस निवेश से कितना रोजगार सृजन हुआ।

उन्होंने कहा कि आयोजन के पहले लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। अधिकारियों और मंत्रियों की विदेश यात्रा में बड़ी-बड़ी कंपनियों को भारत में बुलाने के नाम पर, एमओयू साइन करने के नाम पर पैसा खर्च होता है। यह भी एक प्रकार का घोटाला है कि सरकारी खजाने का पैसा पानी की तरह बहा रहे और इन्वेस्टमेंट के नाम पर मामला जीरो है। संजय सिंह ने कहा कि यह इन्वेस्टर्स समिट हजारों करोड़ का घोटाला है जो कि कि जनता का पैसा लूटने का काम इस समिट के माध्यम से योगी सरकार कर रही है।

यह भी पढ़ें:-UPGIS-2023: यूपी जीआईएस की सुबह अर्थ तो शाम रही अध्यात्म के नाम, Drone Show के जरिये दिखी UP की भव्यता

संबंधित समाचार