प्रियंका गांधी ने निभाया अपना वादा, जमा कराई महिला ऑटो चालक की बेटी की फीस, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। कांग्रेस महासचिव औप यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपना वादा निभाते हुए गोरखपुर की महिला ऑटो चालक कुंती देवी की बेटी मोनी के स्कूल की फीस जमा करवाई। बता दें कि यूपी में ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ अभियान के दौरान गोरखपुर में कुंती देवी ने प्रियंका गांधी स मिलकर गरीबी के चलते बेटी की पढ़ाई छूटने के बारे में जानकारी दी थी। 

इसके बाद प्रियंका गांधी ने कुंती देवी को अश्वासन दिया था कि उसकी बेटी की पढ़ाई के खर्चें वो खुद उठाएंगी। बता दें कि अक्तूबर 2021 में प्रियंका गांधी चुनावी मुहिम लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत गोरखपुर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कुंती देवी से मुलाकात की थी। 

इसी क्रम में शुक्रवार को कुंती देवी की बेटी मोनी की दूसरे साल की फीस (9600 रुपये) प्रियंका गांधी जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के माध्यम से सरस्वती गुलाब इंटर कॉलेज में जमा कराई।  इस दौरान जिला प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम, जंगल कौड़िया के ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अहमद पीपीगंज के नगर अध्यक्ष हरीश चंद्र गुप्ता प्रमोद पाल, हजारीलाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

दरअसल इसके पहले सलमान खुर्शीद कांग्रेस के घोषणापत्र संवाद के दौरान गोरखपुर में ऑटो चालक कुंती देवी के ऑटो में बैठे थे और उनसे बातचीत की थी। इस दौरान कुंती देवी ने गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने की जानकारी दी थी। 
इसके बाद सलमान खुर्शीद ने इसकी जानकारी प्रियंका गांधी को दी थी। इसके बाद प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा के दौरान गोरखपुर में कुंती देवी से मुलाकात की और पढ़ाई का सारा जिम्मा ले लिया।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: मनोज मुंतशिर ने स्वामी प्रसाद पर बोला हमला, कहा- इनकी मार्कशीट चेक होनी चाहिए

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव