VIDEO : जया बच्चन ने संसद में उप-राष्ट्रपति को गुस्से में दिखाई उंगली, भड़क उठे लोग
नई दिल्ली। सपा सांसद जया बच्चन द्वारा राज्यसभा में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को गुस्से में उंगली दिखाने का वीडियो सामने आया है। धनखड़ इस वीडियो में सदस्यों को अपनी सीट पर बैठने का निर्देश देते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले, राज्यसभा की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करने के चलते कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को बजट सत्र से निलंबित किया गया था।
एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपने गुस्से के लिए काफी मशहूर हैं। कभी पैप्स के साथ उनकी कहासुनी हो जाती है तो कभी फैंस पर भी बरस पड़ती हैं। ठीक इसी तरह एक बार फिर जया बच्चन को गुस्से के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। उनका गुस्सा सदन में देखने को मिला जहां वह सदन में चेयर की उंगली करते हुए कुछ कहती हैं। इस दौरान राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सीट पर मौजूद थे। ये वाक्य अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटनरेट पर जया बच्चन की गुस्से से लाल और उंगली करते हुए तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस चलते उनके पति अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर भी यूजर्स ने मीम्स शेयर करना शुरू कर दिए।
सपा सांसद जया बच्चन द्वारा राज्यसभा में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को गुस्से में उंगली दिखाने का वीडियो वायरल। धनखड़ इस वीडियो में सदस्यों को अपनी सीट पर बैठने का निर्देश देते हुए दिख रहे।#JayaBachchan pic.twitter.com/LgB5cr2kxx
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 12, 2023
ट्विटर पर जया बच्चन का इस तरह उपराष्ट्रपति की ओर उंगली दिखाने पर बवाल हो रहा है। समाजवादी पार्टी की सांसद द्वारा किए गए इस व्यवहार पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जया बच्चन ने संसद में मर्यादा की रेखा पार की है। वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि हर बात पर इतना गुस्सा ठीक नहीं।
ये भी पढ़ें- VIDEO : मौलाना मदनी के इस बयान से भड़के धर्मगुरु, जैन मुनि ने किया विरोध, कई संत उठकर चले गए
