बहराइच: 40 लाख की स्मैक के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। स्मैक की खेप लेकर नेपाल जा रही एक नेपाली महिला को पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त गश्त के दौरान दबोच लिया। महिला के कब्जे से 40 लाख मूल्य की स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को सीज कर पूछताछ के बाद आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।    

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा ने बताया कि अपराध एवं अपराधियो के साथ नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में मादक पदार्थ की तस्करी पर रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं, उसी के तहत थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक की अगुवाई में पुलिस उप निरीक्षक प्रेमचन्द्र यादव, आरक्षी रामबीर चौहान, धर्मनाथ साहनी, महिला आरक्षी राधा मिश्रा, नेहा सिंह, एसएसबी के एएसआई अरुण कुमार, आरक्षी विरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार शाह, अजय कुमार साह, महिला आरक्षी उषा प्रकाश, कृति, हेड कांस्टेबल चन्द्र प्रताप यादव कस्बे में गश्त कर रहे थे। 

गश्त के दौरान दोपहर 12.30 बजे के आसपास नई बस्ती रुपईडीहा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला संदिग्ध हालत में दिखी उसे रोक कर महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से 80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 

महिला की पहचान आशिया खान उर्फ रेशमा पत्नी रियाज खान निवासी जैसपुर थाना जैसपुर जिला बाके नेपाल के रूप में हुई। महिला ने बताया कि वह स्मैक की खेप को नेपाल ले जाने की कोशिश कर रही थी। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में पले बढ़े है हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, पूर्वांचल में खुशी की लहर

संबंधित समाचार