Civil Judge Exam 2023: GS ने उलझाया तो 4277 अभ्यर्थी ने छोड़ी परीक्षा, Kanpur के 27 केंद्रों पर रहा पुलिस का पहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Civil Judge Exam 2023कानपुर के 27 केंद्रों पर सिविल जज की परीक्षा संपन्न हुई।

Civil Judge Exam 2023 कानपुर के 27 केंद्रों पर सिविल जज की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कुल 8411 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि जीएस का पेपर कठिन होने पर 4227 ने परीक्षा छोड़ दी।

कानपुर, अमृत विचार। Civil Judge Exam 2023 जिले में 27 परीक्षा केंद्रों में हुई उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा-2022 में 4227 अभ्यर्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। हालांकि किसी प्रकार की नकल तो नहीं पकड़ी गई, लेकिन पहली पाली में उपस्थित हुए 8411 अभ्यर्थियों में 40 को जीएस का पेपर ज्यादा मुश्किल लगा, जिसकी वजह से उन्होंने दूसरी पाली में परीक्षा को प्रवेश ही नहीं किया। 

एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार ने बताया कि शहर में 27 केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कानपुर, लखनऊ समेत अन्य जिलों से 12598 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से आयोजित की गई थी, जिसमें जीएस का पेपर था। इस परीक्षा में 4187 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केवल 8411 ने ही यह पेपर दिया। दूसरी पाली दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे आयोजित की गई थी।

इसमें विधि का पेपर था। इस परीक्षा में 8371 ने परीक्षा दी, जबकि 4227 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों के अनुसार पहला जीएस का पेपर डेढ़ सौ अंक का था, जबकि दूसरा विधि का पेपर 300 अंक था। ज्यादातर परीक्षार्थियों के अनुसार दोनों ही पेपर काफी  अच्छे थे और उन्हें ज्यादातर प्रश्नों का सही उत्तर देने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

संबंधित समाचार