लखनऊ : वन क्षेत्रों के लिए मिले 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

वन राज्य मंत्री अरुण सक्सेना ने इनवेस्टर्स समिति में निवेशकों को किया संबोधित

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्रप्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिति में ‘वन एवं समबद्ध क्षेत्रों में निवेश के अवसर’ विषय वस्तु पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बीते छह सालों में सरकार द्वारा किए गए आधार भूत संरचना का विकास, बिजली की आपूर्ति और कानून व्यवस्था में हुए सुधार से उद्यमी प्रदेश में निवेश के लिए उत्सुक हैं। इस दौरान वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 15 हजार करोड़ के सापेक्ष विभाग को 20,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

उन्होंने बताया कि नोयडा में फर्नीचर का हब स्थापित करने के लिए प्रस्ताव आये हैं। इसी के साथ आमानगढ़ व रानीपुर टाइगर रिजर्व, प्लास्टिक अपशिष्ट व टायर रिसाइक्लिंग समित सर्कुलर इकानामी, पर्यावरण प्रदूषण दूर करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना एवं वन उपज के मूल्यवर्धन मे निवेश की अपार संभावनाए हैं।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दूबे ने कहा कि परंपरागत पॉपुलर, यूकेलिप्टस, शीशम व सगौन प्रकाष्ठ का वाणिज्यिक उपयोग किया जा रहा है किंतु उद्योगों की आगमन और तकनीक के प्रभाव से अन्य प्रजातियों के प्रकाष्ठ व बांस का भी वाणिज्यिक उपयोग बढ़ रहा है। सत्र में वन राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक सुनील चौधरी, अपर प्रधान मख्य वन संरक्षक अनुपम गुप्ता एवं वसुंधरा फाउंडेशन के सीईओ निवास कृष्णामूर्ति ने भी अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : दो गांव के फेर में फंसी सम्मान निधि

संबंधित समाचार