लखनऊ : बदमाशों से भिड़ी महिला, ऑटो से गिरकर हुई चोटिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। गोमतीनगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत में बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो से जा रही महिला का पर्स छीन लिया। इसके बाद महिला लुटेरों से भिड़ गई, लेकिन ऑटो से गिरकर वह जख्मी हो गई। कैंट कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नीलमथा निवासिनी सीमा धर्माधिकारी गत गुरुवार शाम की वह ऑटो से हुसड़िया जा रही थीं। चौराहे पर जाम लगा था।

इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मार कर उनका पर्स खींच लिया। जिसके बाद वह लुटेरों से भिड़ गई। छीना झपट्टी में वह ऑटो से सड़क पर आ गिरी। जिससे पर्स से उसकी पकड़ छूट गई। पीड़िता ने बताया कि पर्स में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व एटीएम कार्ड थे। थाना प्रभारी गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : दुनिया में एक मॉडल के रूप में जाना जाएगा यूपी : अश्विनी वैष्णव

संबंधित समाचार