आज वाराणसी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, काशी विश्वनाथ धाम में करेंगी पूजन
वाराणसी, अमृत विचार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वाराणसी के दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति यहां कालभैरव मंदिर में दर्शन करेंगी। जिसके बाद वे काशीविश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगी। राष्ट्रपति शाम को होने वाली गंगा आरती में भी शामिल होंगी। इसको लेकर विशेष इंतजाम प्रशासन की तरफ से किये गए हैं। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति तकरीबन 4 घंटे काशी में रहेंगी। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए काशीविश्वनाथ धाम में प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक रेड कार्पेट बिछाया गया है।
ये भी पढ़ें -CM योगी ने किया डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन, आज से शुरू होगी G 20 Summit की बैठक
