लखनऊ: BBAU का 10वां दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावियों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह आज मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मु शामिल हुईं। इसके अलावा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय समेत अन्य लोग भी शामिल हुए।

वहीं दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 3808 छात्रों को डिग्री बांटी। इसके अलावा आठ मेधावियों को गोल्ड मेडल और दो को आरडी सोनकर अवार्ड दिया। बता दें कि जिन्हें राष्ट्रपति के हाथ से मेडल मिला उनमें यूपी पुलिस के डीजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात साइबर सिक्योरिटी से एमएस करने वाले संजय तरडे, सोनम मीना एमएससी हॉर्टिकल्चर, आराध्या श्रीवास्तव (बीएससी फूड एंड साइंस टेक्नोलॉजी), शैली (एमएससी हॉर्टिकल्चर), दीक्षा संघमित्रा, आर्य अनुकुमार, सुरजीत कुमार (बीटेक इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग)​​​​​​​, दिलीप वर्मा, अमर दीप कुमार बादल हैं।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे बताया गया है कि आज डिग्री पाने वाले 42% और मेडल पाने वाली 60% लड़कियां हैं। ये बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर भगवान के सामान हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया था कि आज मैं आपके सामने खड़ी हूं। NIPER और IIT BHU के साथ सहयोग करके विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा हैं। इसकी मैं सराहना करती हूं। बाबासाहब के जीवन मे जीतनी कठिनाई और चुनौतियों थी, उनकी कामयाबी भी उतनी ही ज्यादा बड़ी थी। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें:-Breaking News: बहन के साथ कमरे में सो रहे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या, पूछताछ में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार