अयोध्या: चितौरा गोलीकांड में एक हफ्ते बाद भी पुलिस खाली हाथ
कुमारगंज, अयोध्या। थाना खंडासा अंतर्गत ग्राम चितौरा निवासी किसान रजा बहादुर सिंह पुत्र अभय राज सिंह को बीते पांच फरवरी को अज्ञात हमलावरों द्वारा उस समय गोली मारी गई थी जब वे अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। एक सप्ताह बाद भी पुलिस नामजद आरोपी को नहीं गिरफ्तार कर सकी है।
पीड़ित किसान ने गांव के ही अपनी पत्नी के भाई व एक अज्ञात के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके आधार पर थाना खंडासा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया था। लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार तो नहीं सकी है।
आरोप है कि संदिग्ध के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। आरोप है कि रणविजय सिंह नाम के व्यक्ति को बुला कर पूछताछ की गई और मारा पीटा गया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसएसपी से की है। उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरोप निराधार हैं। शीघ्र गिरफ्तारी होगी।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: किसानों ने तहसील परिसर के भीतर बंद किए छुट्टा मवेशी, मचा हड़कंप, देखें Video
