बरेली: प्रेमी के लिए छोड़ा धर्म, ससुराल में देवर ससुर ने लूट ली आबरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। युवती ने प्रेमी के लिए अपना मजहब छोड़ उसका धर्म अपना लिया। इसके बाद भी उसे वफा नहीं मिली। मौत का डर दिखाकर युवक और उसके परिजनों ने कोर्ट में अपने पक्ष में बयान दर्ज करा लिए। इसके बाद उसे बंधक बनाकर रखा गया। जहां देवर और ससुर ने उसके साथ यौन …

बरेली, अमृत विचार। युवती ने प्रेमी के लिए अपना मजहब छोड़ उसका धर्म अपना लिया। इसके बाद भी उसे वफा नहीं मिली। मौत का डर दिखाकर युवक और उसके परिजनों ने कोर्ट में अपने पक्ष में बयान दर्ज करा लिए। इसके बाद उसे बंधक बनाकर रखा गया। जहां देवर और ससुर ने उसके साथ यौन शोषण किया। विरोध पर उसे जान से मारने का प्रयास हुआ। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

बहेड़ी की एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक एक साल पहले अपने साथ बहलाकर फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने बहेड़ी के ही रहने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप है कि इस पर युवक और उसके पिता ने युवती और उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी देते हुए कोर्ट में अपने पक्ष में बयान दर्ज करा दिए और उसके बाद वह युवक के साथ रहने लगी।

युवती का कहना है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया। उसे दहेज के लिए प्रताणित किया गया। उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसके देवर और ससुर ने उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर उसे 8 अगस्त की रात गला घोटकर मारने की कोशिश की गई। किसी तरह बह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। इससे उसकी जान बच सकी। सोमवार को पीड़िता परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत की है।

संबंधित समाचार