इटावा : नसबंदी के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार के दिन महिला नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया । 11 महिलाओं की नसबंदी करने का रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें छह सफल ऑपरेशन होने के बाद सातवें नंबर पर नसबंदी के लिए पहुंची 35 वर्षीय संगीता पत्नी हरिपाल निवासी शेखपुर पचार थाना चौबिया की हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनकी हालत को गंभीर बताते हुए  सैफई ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई ।

बसरेहर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विकास सचान ने बताया कि इटावा जिला अस्पताल पर नियुक्त सर्जन डॉक्टर पीयूष तिवारी महिला नसबंदी करने आए थे। उसी दौरान छह सफल ऑपरेशन होने के बाद सातवें नंबर पर पहुंची संगीता की  ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई,जिसपर तत्काल सैफई ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां मरीज ने  दम तोड़ दिया। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ।

यह भी पढ़ें : फतेहपुर : पेड़ से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, चालक की मौत

संबंधित समाचार