गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में हरियाणा पुलिस को ‘राष्ट्रपति निशान’ किया प्रदान
करनाल (हरियाणा)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा पुलिस को उसकी असाधारण सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान किया। शाह ने करनाल के मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से यह सम्मान प्रदान किया। ‘राष्ट्रपति निशान’ एक सैन्य, अर्धसैनिक या पुलिस इकाई को उसकी सेवाओं के लिए दिया जाने वाला एक विशेष ‘ध्वज’ है।
हरियाणा पुलिस के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज उन्हें 'प्रेसिडेंट्स कलर' प्रदान किया जा रहा है। करनाल में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। https://t.co/KdnuEOIuSd
— Amit Shah (@AmitShah) February 14, 2023
हरियाणा पुलिस को प्रदान किए गए ध्वज की प्रतिकृति को सभी अधिकारियों और बल के रैंक धारक जवानों द्वारा उनकी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में लगाया जा सकता है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- जांच दिग्विजय की और कांग्रेस के डीएनए की होनी चाहिए: शिवराज सिंह चौहान
