जांच दिग्विजय की और कांग्रेस के डीएनए की होनी चाहिए: शिवराज सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ऐसे बयान  सिंह की बुद्धि का 'फेलियर' हैं और जांच तो उनकी एवं कांग्रेस के डीएनए की होनी चाहिए। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें लगता है कि सिंह की बुद्धि फेल हो गई है और इसी 'फेलियर' के चलते वे देश की सेना का अपमान करते हैं। पाकिस्तान की भाषा बोल कर वह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। 

उन्होंने कहा कि जांच तो सिंह की होनी चाहिए, जो देश और सेना के खिलाफ बोलते हैं। जांच कांग्रेस पार्टी के डीएनए की भी होना चाहिए, जो भारत जोड़ने के नाम पर पदयात्रा में भारत तोड़ने वालों के साथ घूमती है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस का एक नेता अगर लगातार सेना की राष्ट्रभक्ति पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है, तो पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता राहुल गांधी को भी इसका जवाब देना चाहिए। 

ये भी पढे़ं- BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर IT की कार्रवाई, फोन जब्त कर स्टाफ को घर भेजा, कांग्रेस ने किया विरोध

 

 

संबंधित समाचार