अयोध्या: संगठन की समीक्षा के दौरान मिलीं खामियां, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई क्लास, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन, अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी कार्यक्रम बसपा चली गांव की ओर में सोमवार को विधानसभा बीकापुर के सेक्टर जलालपुर व विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज के सेक्टर गौरा में बैठक हुई। यहां पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की समीक्षा करते हुए कमी पाने पर लोगों की जमकर क्लास ली। 

कहा कि पोलिंग बूथ कमेटी तीन दिन के अंदर बनाकर कार्यालय पर जमा करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा ही भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से देश में लागू कराने के लिए संघर्ष कर रही है। हमें समाज में सामाजिक भाईचारा पैदा करके बसपा को देश की नंबर वन की पार्टी बनाते हुए मुखिया मायावती को देश की बागडोर उनके हाथों में देना होगा।

मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज दिलीप कुमार विमल, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुनील पाठक, गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राम सागर वर्मा, मंडल जोन इंचार्ज गया शंकर कश्यप, प्रदीप भारती, रवि प्रकाश मौर्या, जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप, मंडल जोन इंचार्ज वीरेंद्र कुमार गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अरहर और सरसों को रोग से बचाने के लिए कीटनाशक का करें छिड़काव

संबंधित समाचार