अमरोहा: सरकारी किताबों को रद्दी में बेचने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

हसनपुर/अमरोहा, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा की किताबों को रद्दी में बेचे जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बतादें कि सरकारी स्कूलों की किताबों को ग्राम कनेटा में कबाड़ी की सुसराल में पकड़ा गया था। पुलिस ने बालाजी इंटरप्राइजेज फर्म के प्रोपराइटर राजू व फारुख पुत्र असगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बेसिक शिक्षा की किताबों को रद्दी में बेचे जाने की गूंज शासन स्तर पर भी गूंज गई। बीते दिन जिला अधिकारी बीके त्रिपाठी ने थाना सैदनगली व चंदनपुर खादर पहुंचकर मौका मुआयना किया था। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

प्रकरण बड़ा होने के कारण जब जांच की गई तो सप्लायर संजीव राणा पुत्र रतन पाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर सुल्तानपुर ठेर थाना गजरौला, शिक्षा विभाग के बाबू जयपाल सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासी मोहल्ला होली वाला एवं कबाड़ी सरफराज पुत्र कलुवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। 

सीओ अभिषेक कुमार यादव ने केस का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपियों को शिक्षा विभाग की निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: -अमरोहा : सरकारी स्कूलों की किताबों को कबाड़ी की ससुराल से पकड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली में अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
उत्तराखंड : पैतृक गांव पंचूर में सीएम योगी ने की 'हरि विष्णु पंचदेव मंदिर' की प्राण प्रतिष्ठा, "जय विष्णु भगवान" के जयघोष से गूंज उठा इलाका
RR vs GT: प्लेऑफ की राह होगी मुश्किल, राजस्थान और गुजरात के बीच टॉप-4 की जंग, जयपुर में होगा घमासान
अमेठी में युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया था आरोपी, इलाके में सनसनी
मंत्री ए.के. शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों में जुटें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई