वैलेंटाइन वीक में दिल्ली में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, लड़की की बेरहमी से हत्या कर ढाबे के फ्रिज में छिपाई लाश

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नई दिल्ली। आज एक तरफ जहां प्रेमी-प्रेमिका वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक बार फिर से श्रद्धा वालकर जैसे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें वैलेंटाइन डे के दिन ये वारदात दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना एरिया में हुई है। जानकारी के मुताबिक लड़की की हत्या के बाद लाश को ढाबे के फ्रिज में छुपा दिया गया था। वहीं पुलिस ने लड़की की लाश को फ्रीज से बरामद कर लिया है। इस मामले में दिल्ली पलिस ने एक आरोपी लड़के को गिरफ्तार भी किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जिस आरोपी की गिरफ्तारी हुई है उसकी पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है।

इस घटना को लेकर ये माना जा रहा है कि जिस तरीके से श्रद्धा की हत्या हुई और उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में छुपाया गया था। इसी तरह हरिदास नगर वाली घटना में भी लड़की की लाश को फ्रिज में छुपाया गया। फिलहाल इसकी जांच अभी जारी है। वहीं जानकारी ये मिली है कि लड़की उस लड़के से प्यार करती थी और वो शादी करना चाहती थी। लेकिन लड़का इसके लिए तैयार नहीं था।

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार के अंदर गला दबाकर की गई थी। फिर आरोपी लड़के ने लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में रखे फ्रीजर में छुपा दिया था। फ्रीजर में इसलिए छुपाया ताकि लाश से कोई बदबू ना आ सके। अब इस पूरे मामले में आरोपी लड़के और ढाबे वाले दोस्त की क्या भूमिका रही थी इसको लेकर भी पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

ये भी पढ़ें- सारण: हत्या के मामले में पूर्व मंत्री रविन्द्र मिश्र दोषी करार, 21 को सुनाई जाएगी सजा

 

 

संबंधित समाचार