बिजनौर: गले में चोट लगने से गुलदार के शावक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नजीबाबाद(बिजनौर), अमृत विचार। आरक्षित वन क्षेत्र में आपसी संघर्ष के चलते गुलदार के शावक की गले में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने शावक के शव को परीक्षण के लिए आईवीआरआई बरेली ले गई।

बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की कौड़िया रेंज की मोहन वाली बीट में गुलदार के आठ से नौ माह के शावक का शव मिला है। घटना की जानकारी पर सहायक वन संरक्षक नजीबाबाद राजीव कुमार, डिप्टी रेंजर मनीष कुमार, वनरक्षक हरविंदर व इरफान की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने गुलदार के शावक के गले पर लगी चोटों की जांच की। प्रथम दृष्टया माना की घटना दो शावकों में आपसी संघर्ष को लेकर हुई है। घटना की जानकारी विभागीय उच्च अधिकारी को दी और उनके निर्देश पर शावक के शव को आईवीआरआई बरेली परीक्षण को भेजा है।  पोस्टमार्टम के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा।

ये भी पढ़ें:- संभल: जलभराव के चलते साइकिल सवार छात्र नाले में गिरा

संबंधित समाचार