मेरठ: बच्चों के विवाद में भिड़े बड़े, युवक का कान काटकर किया अलग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में बुधवार को मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के साथ मारपीट करते हुए कान काटकर अलग कर दिया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर  दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

मवाना खुर्द निवासी सलमान पुत्र जुल्फिकार वर्तमान में मीठेपुर रोड स्थित बंजारा बस्ती में किराये  पर रहता है। सलमान ने बताया कि बुधवार सुबह कुछ बच्चों ने एक लोटा तोड़ दिया। जिसके बाद विवाद हो गया। इसी विवाद में मोहल्ला घासमंडी निवासी नदीम ने आकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपी ने मुंह स उसके कान पर काट लिया और कान अलग कर दिया। कान अलग होने से वह लहूलुहान हो गया। सलमान ने चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सलमान को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भेजा। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी नदीम को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर  रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: बाइक में टक्कर लगने पर स्कूल बस में तोड़फोड़, चालक को पीटा

संबंधित समाचार