मेरठ: बाइक में टक्कर लगने पर स्कूल बस में तोड़फोड़, चालक को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। लिसाड़ी रोड पर गलत दिशा से आ रही एक स्कूल बस ने बाइक में टक्कर  मार दी। टक्कर के बाद गुस्साएं लोगों ने स्कूल बस में तोड़फोड़ कर दी व चालक के साथ मारपीट की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। 
बुधवार को भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी।

यह भी पढ़ें- मेरठ: मोदीपुरम में मनाया गया आलू दिवस, फसलों के नुकसान से बचाने के लिए हो रहा शोध

लिसाड़ी रोड पर जाम लगने की वजह से बस चालक गलत दिशा से बस को निकालने लगा। अचानक एक बाइक सामने आ गई और टक्कर लग गई। जिसके बाद बाइक और बस चालक में मारपीट हो गई। बाइक सवार ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और बस में तोड़फोड़ कर दी।

तोड़फोड़ होते देख बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। युवक चालक के साथ मारपीट करते रहे। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना में  कुछ बच्चों को चोट भी लगी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भाग निकले। पुलिस ने बस के चालक को पकड़ कर  बस को कब्जे में ले लिया। बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद बच्चों को ऑटो में घर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- मेरठ : तीन माह बाद मिला कोरोना संक्रमित, घर पर क्वारंटीन में चल रहा उपचार 

संबंधित समाचार