UP Board Exam 2023: सुलतानपुर में 132 केंद्रों पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा गुरुवार से जिले के 132 केंद्रों पर शुरू हो गई है। पहले दिन अनिवार्य विषय हिंदी में कुल 88,024 विद्यार्थी एग्जाम दे रहे है। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में लगाए गए है। शहर के जीआईसी में बनाए गए आनलाइन मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से परीक्षा के दौरान पल-पल नजर रखा जा रहा है।

sln0

वहीं छह सचल दल भ्रमणशील है। अभी तक सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन होने की सूचना है। परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि कुछ स्थानों पर थोड़ी बहुत दिक्क़त आई थी। जैसे प्रवेश पत्र में दूसरा विषय होना या ओएमआर शिट कों लेकर, लेकिन सभी का समाधान करा दिया गया है।

सचल दल निकले है। अभी तक कोई नकलची मिलने कि सूचना नहीं है।  सुबह 8 से 11ः15 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान का पेपर हो रहा है। द्वितीय पाली में 2 से 5ः15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर रेल हादसा: आमने-सामने टकराई दो मालगाड़ियां, ड्राइवर घायल, छह डिब्बे पटरी से उतरे

संबंधित समाचार