दो दिवसीय साहित्योत्सव 'शहरनामा कहानी,अपने शहरों' की 19 और 20 फरवरी को 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय साहित्योत्सव 'शहरनामा कहानी:-अपने शहरों की’ का आयोजन 19 और 20 फरवरी किया जाएगा। पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उन लेखकों से चर्चा होगी जिन्होंने देश के ख्यातनाम शहरों पर किताबें लिखी हैं।

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जयपुर, जोधपुर व पुष्कर, दिल्ली भोपाल व लखनऊ सहित देश में कई ऐसे कई शहर हैं जो अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए हैं। इन शहरों पर किताब लिखने वाले लेखक अपने-अपने शहरों से जुड़ी यादें, किस्से, कला -संस्कृति, खान पान, पुरा महत्व व प्राचीन इमारतों के बारे में बात करेंगे और अपने अपने अनुभवों के बारे में बताएंगे।

विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश भर में विभिन्न शहरों के नागरिक एक दूसरे से जुड़ेंगे और घरेलु पर्यटन के दौरान उन्हें कोई भी शहर अनजाना नहीं लगेगा। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार के प्रयासों से लोक कलाकारों को उत्थान के लिए कई काम किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि पर्यटन विभाग लोक कलाकारों, लोक संस्कृति, विरासत और परम्पराओं को सहेजते हुए देसी और विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटा है।

राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि लोक कलाकारों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जाए, यही कारण है कि इस बजट में लोक कलाकारों के लिए इस कैलेंडर वर्ष में सौ दिन के रोजगार की व्यवस्था की गई है। शहरनामा कार्यक्रम की सह निदेशक नीलिमा डालमिया और अपरा कुच्छल ने बताया कि शहरनामा में दो दिन में करीब बीस से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : PM मोदी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता