लखनऊ: 22 फरवरी से धरने पर बैठेंगे नगर निगम के ठेकेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नगर निगम कांन्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने 21 फरवरी तक ठेकेदारों का सामूहिक भुगतान न करने पर 22 फरवरी से अनिश्चतकालीन धरने की घोषणा की है। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सिंह एवं महामंत्री मुकेश पांडेय ने नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि होली का त्योहार नजदीक है। सभी ठेकेदारों की व्यापारिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। जिसको देखते हुए लगातार आपसे भुगतान का अनुरोध किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - सीतापुर: शांतिपूर्ण संपन्न हुई पहले दिन बोर्ड परीक्षा, नहीं पकड़ा गया कोई नकलची 

संबंधित समाचार