दिल्ली में नेल्सन मंडेला मार्ग पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की योजना में ऊंचाई बनी बाधा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की योजना को मूर्त रूप देने में कलाकृति की ऊंचाई से बाधा आ रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि 50 फीट ऊंची प्रतिमा के डिजाइन में तीन बार बदलाव किया गया ताकि वह स्थिर रह सके। 

अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा को तीन महीने पहले ही स्थापित कर दिया जाना था। एक अधिकारी ने बताया, विभाग जल्दबाजी में प्रतिमा को स्थापित नहीं करना चाहता। हमने दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के विशेषज्ञों की मदद मांगी है। उम्मीद है कि चार-पांच दिन में इस समस्या को सुलझा लिया जाएगा

उन्होंने कहा कि आईआईटी दिल्ली से डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद प्रतिमा को स्थापित कर दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन के अगुआ नेल्सन मंडेला के नाम पर इस मार्ग का नाम रखा गया है और उनकी प्रतिमा भी लगाने की योजना है। 

उल्लेखनीय है कि नेल्सन मंडेला मार्ग दिल्ली के उस 540 किलोमीटर सड़क मार्ग का हिस्सा है जिन पर जाम खत्म करने और सौंदर्यीकरण के लिये सरकार ने तैयारी की है। पीडब्ल्यूडी के तहत दिल्ली का करीब 1300 किलोमीटर सड़क मार्ग आता है। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के पुन: डिजाइन से उल्लेखनीय रूप से हरित क्षेत्रों में वृद्धि होगी और इससे न केवल सड़के सुंदर दिखेंगी बल्कि धूल उड़ने की समस्या से भी निजात मिलेगी। 

ये भी पढ़ें : केरल: CM के पूर्व सचिव शिवशंकर ने दिया लाइफ मिशन मामले में सहयोग 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म