रायबरेली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नसीराबाद (रायबरेली) अमृत विचार। आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक चोरों के बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी गई बाइक तथा उनके बाइकों के पार्ट्स बरामद करने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बीते दिनों थाना क्षेत्र और पड़ोस के थाना डीह से हुई बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने अमित निवासी काजीपुर तेलियानी थाना नसीराबाद, प्रेमचन्द्र उर्फ रंजीत निवासी ग्राम महमदपुर थाना नसीराबाद और कलीम निवासी काजीपुर तेलयानी थाना नसीराबाद को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से चोरी गई दो बाइक भी बरामद हुई है। इसी के साथ पुलिस ने इनके कब्जे से कुछ बाइकों के पार्ट्स भी बरामद किए हैं ।पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बाइकों की चोरी करके उनके पार्ट्स खोलकर बिक्री करता रहा है। शुक्रवार को तीनों लोगों को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-अब पोर्टल बताएगा सिंचाई के हाईटेक उपकरणों की स्थिति, गुजरात की तर्ज पर यूपी में संचालित होगी 'पर ड्राप मोर क्राप' योजना

संबंधित समाचार