बरेली: दहेज के लिए महिला से मारपीट...घर से निकाला, पीड़ित ने SSP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। थाना भोजीपुरा निवासी एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज को लेकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज के चलते उसे प्रताड़ित करते थे और विरोध करने पर मारपीट करते थे। इस के चलते 2 फरवरी को ससुराल वालों ने महिला को मारापीटा और घर से निकाल दिया। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं।

थाना भोजीपुरा के ग्राम मैरोआ निवासी गगांदेई ने बताया कि उस का विवाह 25 मई 2021 को अंकित पुत्र लेखराज निवासी ग्राम वहरोली थाना मीरगंज से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला को आरोप है कि उसके के पति ने किसी अन्य महिला से शादी कर ली है। उस का पति उससे एक बुलेट बाइक और 50 हजार की मांग करता है और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि एक 1 फरवारी को ससुरालियों ने उस के साथ मारपीट की और घर  से निकाल दिया। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: दबंगों ने जमीन कब्जाने की कोशिश में की फायरिंग, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार

संबंधित समाचार