बरेली: सावधान...बाजार में बिक रहे फर्जी मसाले!, खरीदने से पहले कर लें चेक
बरेली, अमृत विचार। मार्केट में एक कंपनी फर्जी नाम से मसाले बेच रही है। इन मसालों पर न तो जीएसटी नंबर पड़ा हुआ है और न ही इस पर एक्सपायरी डेट पड़ी हुई है। इस मामले में एक अधिवक्ता ने विभाग से शिकायत की है। विभाग ने मामले की जांच करा कर कार्यवाही करने की बात कही है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिक्ता मुशर्रफ अली अंसारी ने बताया कि बाजार में इन दिनों गिरधर गोपाल नाम से खाने के मसाले के पैकेट बेचे जा रहे हैं। जिन पर किसी प्रकार का कोई बैच नंबर नहीं है और न ही जीएसटी नंबर आदि पैकेट पर पड़ा हुआ है।
छह महीने पहले जब उन्होंने इसकी शिकायत रसद खाद्य एव फ्रुड विभाग से की तो उन्होंने जांच में पाया कि जिस जगह मसाले बनने का पता पड़ा था वह फैक्ट्री बंद थी। इस बारे में विभाग के अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने बताया कि जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले भी शिकायत आई थी। जांच होने के बाद ही कुछ होगा।
यह भी पढ़ें- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बरेली
