बरेली: किला पुल पर सात एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले, व्यू कटर भी लगेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मार्च तक काम पूरा करने का दावा कर रहे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी

बरेली, अमृत विचार। किला पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम शुरू हो गया है। 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो गया है और 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद पुल से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

किला पुल पर मरम्मत का काम डेढ़ महीने से चल रहा है। काम 100 दिन में पूरा किया जाना है। सड़क की स्क्रैपिंग पूरा हो चुकी है। पुल पर 22 एक्सपेंशन ज्वाइंट थे, इसमें से 20 उखड़ गए हैं और दो रविवार तक उखाड़े जाएंगे। इसके अलावा इनको दोबारा लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। अब तक सात ज्वाइंट लग गए हैं। बीम, गार्डर और स्लैब में आई छोटी दरारों को खत्म करने के लिए इपाेक्सी कराई जा रही है। उनके मुताबिक एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने के बाद वाहनों को झटका नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: पठान फिल्म का विरोध करना कंपाउंडर को पड़ा भारी, जान से मारने की धमकी

पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय तिवारी ने बताया कि बीते वर्ष 29 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग ने काम संभाल लिया था। हाल में ही पुल का दौरा कर 31 मार्च तक काम पूरा कराने और जरूरत पड़ने पर अभियंता को रात में भी काम कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि पुल पर सफर के दौरान चाइनीज मांझे से बचाव के लिए व्यू कटर लगाए जाएंगे। इस पर करीब करीब 80 लाख रुपये का खर्च आएगा। दोनों ग्रिल के ऊपर लगभग डेढ़ मीटर ऊंचाई तक फ्रेम में फाइबर सीट लगेगी। पुल के ऊपर से नीचे की ओर नहीं देखा जा सकेगा, न ही कोई मांझा पुल पर आ सकेगा।

पेंट कर पुरानी रेलिंग को नया करने में लगे मजदूर
किला पुल की पुरानी रेलिंग को चमकाने का काम भी शुरू हो गया है। मजदूरों की मानें तो रेलिंग में बाधा बने बिजली के पोल और टेलीकाम कंपनियों की केबिलों के हटने के बाद जो रेलिंग जर्जर अवस्था में थी उसे ठीक करा दिया गया है। इसके बाद पेंट की प्रक्रिया शुरू की गई। इधर, सूत्रों की मानें तो टेंडर में नई रेलिंग लगाने का जिक्र गया है, लेकिन, ठेकेदार पैसा बचाने के लिए पुरानी रेलिंग को नया दिखाने में लगा है।

जाम का झाम, बाजार में लगा जाम
कुतुबखाना पुल निर्माण से आसपास रहने वालों के अलावा दूर-दराज से खरीदारी को आने वाले लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। आए दिन लगने वाला जाम दुकानदारों के लिए भी मुसीबत बन गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल रोड के अलावा कोहाड़ापीर में जाम लग गया। दोपहिया वाहन ही नहीं पैदल निकलना तक संभव नहीं था। लोग जिस गली से निकल रहे थे वहीं जाम की स्थिति देखने को मिल रही थी। कोतवाली रोड पर एंबुलेंस से लेकर दो पहिया वाहन काफी देर फंसे रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर हड़पे पांच लाख, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार