पीलीभीत : मर चुकी प्रसूता को जिंदा बताकर स्टाफ ने कर दिया रेफर, जोरदार हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सीएचसी बरखेड़ा में प्रसव के कुछ देर बाद ही प्रसूता की जान चली गई। गुस्साए परिवार वालों ने सीएचसी स्टाफ की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि प्रसूता की जान जा चुकी थी और सीएचसी स्टाफ ने जिंदा बताकर उसे रेफर कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। 

सीएचसी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतका बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली राजकुमारी पत्नी धर्मेंद्र कुमार को शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बरखेड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे थे। शनिवार सुबह सात बजे उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, जोकि सुरक्षित है। मगर, कुछ देर बाद ही प्रसूता की जान चली गई। एसओ बरखेड़ा उदयवीर सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर मौके पर गए थे। परिजन को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया है।

संबंधित समाचार