MP : सागर जिले में बस पलटने से चार की मौत, 20 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सागर (मप्र)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सागर-छतरपुर मार्ग पर निवारघाटी में सुबह करीब छह बजे हुई।

ये भी पढ़ें - MP: दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते, अलग अलग बाड़ों में छोड़े गए 

एसपी ने कहा कि ‘इंदौर-छतरपुर’ जाने वाली बस पलट गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

ये भी पढ़ें - BIHAR : रेलवे स्टेशन पर दो यात्रियों के पास से 45 लाख रुपये से अधिक की अवैध नकदी बरामद

संबंधित समाचार