हरदोई: महाशिवरात्रि पर झाड़ियों में सात बंदरों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, मौत की वजह जान दंग रह गए लोग
पाली/हरदोई। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही मन्दिरों और शिवालयों में आस्था और श्रद्धा का जन सैलाब दिखाई दिया तो वहीं क्षेत्र के दरियापुर बलभद्र गांव के पास वेगराजपुर के निकट आस्था को कुचलने वाली दर्दनाक खबर से प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
बात दरियापुर बलभद्र की है जहां सुबह बन्दरों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। जिसमें सात बन्दरों की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन से अधिक गम्भीर बताये गए हैं। जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम दरियापुर के पास एक दर्जन से अधिक बन्दरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी।
सैकड़ों लोग मौके पर पँहुच गये और पुलिस सहित एसडीएम शाहाबाद को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पुलिस,पशु चिकित्सा विभाग की टीम सहित वन विभाग की टीम भी मौके पर पँहुचीं और मृत बन्दरों को पोस्टमार्टम कराया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृत सभी 7 बन्दरों का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बन्दरों की मौत जहर खाने की वजह से हुई है, लेकिन किस जहर से हुई इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। डॉक्टर के अनुसार मृत बन्दरों के सैम्पल ले लिये गये हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के शनिवार को सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक दर्जन बंदर अचेत अवस्था मे पड़े मिले।
जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस व पशु चिकित्सकों को टीम ने जांच की। इसमे सात बंदर मृत मिले। जबकि दो अचेत थे। जिनका उपचार किया गया। पाली थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर दी गयी थी।पुलिस तत्काल मौके पर पँहुचीं और जरूरी कार्यवाही करते हुये बन्दरों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- हर तरफ जंगलराज की स्थिति है
